चम्पावत, जून 23 -- नवनीत गहतोड़ी, पाटी। पाटी की एक स्टेशनरी की दुकान में अराजकतत्वों ने आग लगाने का प्रयास किया। इससे क्षेत्रीय लोगों में नाराजगी है। व्यापारियों और जनप्रतिनिधियों ने अराजकतत्वों को पकड़ने की मांग की है। सोमवार रात पाटी स्टेशन स्थित स्टेशनरी की दुकान के आगे अराजक तत्वों ने ज्वलनशील पदार्थ डाल कर आग लगाने की कोशिश की। दुकान स्वामी आनंद जोशी ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें घटना का पता चला। बताया कि दुकान के बाहर और शटर में आग से कालापन आ गया। सूचना पर पुलिस ने आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। व्यापार मंडल अध्यक्ष तेज सिंह बिष्ट, नगर पंचायत अध्यक्ष नारायण लाल, सुरेश भट्ट, उपाध्यक्ष राजेन्द्र लड़वाल, महामंत्री सुरेश भट्ट, हेम शर्मा, सभासद बलराज पाटनी, दीपक भट्ट, राजू बोहरा आदि ने थानाध्यक्ष से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की। ...