पीलीभीत, मार्च 8 -- पीलीभीत, संवाददाता। डीआईओएस राजीव कुमार ने शहर की देव स्टेशनर्स सहित आधा दर्जन बुक स्टोर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एनसीईआरटी किताबों के बारे में जानकारी ली। सर्वोच्च न्यायालय ने कक्षा 8 की सामाजिक विज्ञान की एनसीईआरटी पुस्तक में न्यायपालिका में भ्रष्टाचार से संबंधित विवादास्पद अध्याय पर तत्काल रोक लगा दी है। कोर्ट ने इसके फिजिकल और डिजिटल संस्करणों को वापस लेने, हटाने और राज्य सरकारों को अनुपालन रिपोर्ट जमा करने का निर्देश दिया है। इस आदेश के अनुपालन में डीआईओएस राजीव कुमार ने शहर के बुक स्टोरों पर औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान किसी भी बुक स्टॉल पर एनसीईआरटी विवादास्पद पुस्तक कक्षा 8 सामाजिक विज्ञान उपलब्ध नहीं मिली। इस संबंध में डीआईओएस ने समस्त बुक स्टेशनरी दुकानों को निर्देश दिया कि विवादास्पद पुस्तक को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.