बेगुसराय, सितम्बर 23 -- बरौनी। स्वच्छ भारत मिशन के तहत आयोजित स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत बरौनी रेल परिसर में स्वच्छता व जनजागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से व्यापक सफाई व जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। साथ ही, रेल कर्मियों को कागज़ के कम उपयोग, डिजिटल प्रक्रिया अपनाने व स्वच्छ कार्यालय संस्कृति को बढ़ावा देने को लेकर जागरूक किया जा रहा है। इसके अलावा ट्रेनों की भी सघन साफ सफाई की जा रही है। ताकि यात्रियों को स्वच्छ व बेहतर यात्रा अनुभव प्राप्त हो सके । यह भी पढ़ें- Prayagraj News: प्रयागराज मंडल में रेलवे ट्रैक पर चला स्वच्छता अभियान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...