शाहजहांपुर, फरवरी 10 -- निगोही रोड पर रटा गांव के पास सोमवार सुबह स्टेरिंग फेल होने से एक इको गाड़ी अनियंत्रित होकर बुजुर्ग महिला को टक्कर मारते हुए खाई में पलट गई। हादसे में दो बच्चों सहित चार लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। मीरानपुर कटरा के भुसौरी गांव निवासी सुनील कुमार पत्नी पिंकी, पुत्र पारस और रचित तथा मौसा मुन्नालाल के साथ रविवार को निगोही एक शादी समारोह में गए थे। सोमवार सुबह लौटते समय रटा गांव के पास वाहन का स्टेरिंग फेल हो गया। कार सड़क किनारे दूध लेकर जा रही 60 वर्षीय राम बेटी को टक्कर मारते हुए खाई में जा गिरी। हादसे में राम बेटी के अलावा पिंकी देवी, छह वर्षीय पारस और तीन वर्षीय रचित घायल हो गए। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.