गाजीपुर, अप्रैल 5 -- मरदह। पूर्वाचल एक्सप्रेसवे पर शनिवार की देर रात कासिमाबाद के पास स्टेयरिंग फेल होने के कारण अनियंत्रित होकर ट्रक रेलिंग को तोड़ते हुए पलट गया। ट्रक में लदी दाल सड़क सहित आसपास बिखर गयी। हालांकि चालक और खलासी को हल्की चोट आयी। आसपास के लोगों ने दोनों का समीप के अस्पताल में इलाज कराते हुए भेज दिया। ट्रक चालक अजय सिंह एवं खलासी शैलेंद्र सिंह निवासी सीथौरा थाना हदगांव फेतेहपुर कानपुर ने बताया कि अचानक स्टेयरिंग फेल होने के कारण यह घटना हो गयी। उन्होने कहा कि कानपुर से दाल लेकर बिहार के रोहतास जिला जा रहा थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...