स्टेयरिंग फेल होने पर फेंसिंग तोड़ते हुए 20 फीट नीचे गिरी कार
लखनऊ, जुलाई 31 -- आगरा एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार कार का स्टेयरिंग फेल हो गई। ऐसे में कार एक्सप्रेस-वे पर बाईं ओर लगी फेंसिंग तोड़ते हुए 20 फीट नीचे खंती में जाकर गिरी। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी यात्री की जान नहीं गई। हादसे में चालक समेत सात लोग घायल हो गए। सभी को यूपीडा की सुरक्षा टीम एंबुलेंस से लोकबंधु अस्पताल ले गई, जहां से चार यात्री को प्राथमिक इलाज देकर छुट्टी दे दी गई। तीन लोग भर्ती हैं। आगरा निवासी निजी कंपनी में कार्यरत पुनीत ने बताया कि भाई गजेंद्र बाराबंकी में नौकरी करता है। शनिवार को उनकी बेटी का जन्मदिन है, जिसके लिए वह आगरा अपने गांव आ रहा था। आगरा एक्सप्रेस वे के जीरो पॉइंट किराये पर चलने वाली कार पर बैठ गए। कार दिल्ली निवासी चालक रवि चला रहा था। कार में चार लोग पहले से सवार थे, जिसमें गुजरात के साहिबान सिंह, गुलजार, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.