स्टेयरिंग पाइप फटने से डिवाइडर तोड़कर पलटा ट्रक
सुल्तानपुर, सितम्बर 8 -- दोस्तपुर, संवाददाता। थाना क्षेत्र से होकर गुजरे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 155.7 के पास मंगलवार को सुबह के समय आठ बजे के करीब हादसा हुआ। इस दौरान स्टेयरिंग पाइप फटने से ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में ट्रक चालक और खलासी बाल बाल बचे। घटना के बाद मौके पर हड़कंप की स्थिति उत्पन्न हो गई। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक में वाशिंग मशीन लदी थी। हरिद्वार से लदी मशीनों को बिहार राज्य के पटना जिला पहुंचना था। इसक्रम में सुविधा के लिए ट्रक चालक ने पूर्वाचल एक्सप्रेस को पकड़ा, बताया जाता है कि दोस्तपुर थाना क्षेत्र में माइल स्टोन 155.7 के पास जैसे ही ट्रक पहुंचा, तभी उसका स्टीयरिंग का पाइप फट गया। इस दौरान स्टेयरिंग जाम हो गया, परिणामस्वरुप चालक आलोक यादव निवासी पुरानी थानादरी, थाना कलान, शाहजहांपुर स्टेयरिंग पर नियंत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.