उरई, जुलाई 9 -- एट। संवाददाता झांसी-कानपुर हाईवे पर गुरुवार सुबह स्टेयरिंग टूटने से डंपर मौरंग लदे ट्रक से टकरा गया। हादसे में डंपर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के कारण हाईवे पर कुछ देर यातायात भी बाधित रहा और पुलिस ने चालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।बाराबंकी जिले के थाना देवा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रामपुर निवासी 40 वर्षीय लल्लू यादव बाराबंकी से डंपर लेकर झांसी गिट्टी लेने जा रहा था। सुबह करीब 5 बजे जब उसका डंपर थाना एट क्षेत्र के धुरट ओवरब्रिज पर पहुंचा तो अचानक स्टेयरिंग टूट गई। नियंत्रण खोने से डंपर आगे चल रहे मौरंग लदे ट्रक में जा भिड़ा। यह भी पढ़ें- औरैया में ट्रेलर और ट्रक की भिड़ंत में क्लीनर की मौत, चालक समेत दो घायल टक्कर इतनी तेज थी कि डंपर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबि...