देहरादून, अप्रैल 18 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। नेशनल पीआर डे कॉन्क्लेव के तहत शनिवार को सैफ्रन हिल्स स्टूडियो, होली सिन कैफे में विज्ञान, संचार और अनुभवात्मक शिक्षण पर विशेष सत्र का आयोजन किया गया। प्राइम सर्कल इवेंट्स द्वारा एक्सोलोटल एम्प्राइस के सहयोग से हुए इस सत्र में यूकॉस्ट के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. ओम प्रकाश नौटियाल ने मुख्य वक्ता के रूप में विचार रखे। उन्होंने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता, जलवायु परिवर्तन और महामारी जैसे दौर में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना बेहद जरूरी है। पहले विश्वास नहीं, सत्यापन करें सिद्धांत पर जोर देते हुए उन्होंने स्टेम शिक्षा और अनुभवात्मक शिक्षण को आधुनिक समाज की आवश्यकता बताया। डॉ. नौटियाल ने यूकोस्ट की स्टेम लैब, विज्ञान पार्क, विज्ञान शिविर और 'लैब ऑन व्हील्स' जैसी पहलों की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- ...