स्टेम बोरर रोग से चौसा आम की फसल प्रभावित, विशेषज्ञों ने किया बागानों का निरीक्षण
बुलंदशहर, मई 22 -- स्टेम बोरर रोग की चपेट में आकर फलपट्टी क्षेत्र में चौसा आम की फसल को भारी नुकसान पहुंच रहा है। बड़ी संख्या में चौसा आम के पेड़ सूखने लगे हैं, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। बीते दिनों भाजपा नेता एवं किसान हेमंत लोधी ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही से मुलाकात कर फलपट्टी क्षेत्र की समस्या को उठाया था। शासन के निर्देश पर शुक्रवार को प्लांट प्रोटेक्शन ऑफिसर अर्चना वर्मा, डीएचओ दिनेश अरुण तथा कृषि वैज्ञानिक डॉ. रिशु सिंह ने क्षेत्र के विभिन्न आम बागानों का निरीक्षण किया और किसानों को रोग नियंत्रण के उपाय बताए। हेमंत लोधी ने बताया कि स्टेम बोरर रोग लगातार चौसा आम के पेड़ों को नुकसान पहुंचा रहा है। कई बागानों में पेड़ सूख चुके हैं, जिससे किसानों को भारी आर्थिक हानि का सामना करना पड़ रहा है। निरीक्षण के दौरान विशेषज्ञों ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.