स्टेम एजुकेशन के माध्यम से विद्यार्थियों को दिए तकनीकी कौशल के गुर
शामली, मई 15 -- शामली। शहर के सेंट आर सी कॉन्वेंट स्कूल में आयोजित तकनीकी कार्यशाला के द्वितीय दिवस पर विद्यार्थियों को स्टेम एजुकेशन के तहत विभिन्न तकनीकी गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला में विद्यार्थियों ने मॉडल तैयार कर विज्ञान एवं गणित की अवधारणाओं को व्यावहारिक रूप से समझा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि चेयरमैन अरविंद संगल ने कहा कि वर्तमान समय में तकनीकी शिक्षा प्रत्येक विद्यार्थी के लिए अत्यंत आवश्यक हो गई है। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति भी स्टेम लर्निंग को बढ़ावा देने पर जोर देती है। विद्यार्थियों को केवल सैद्धांतिक शिक्षा ही नहीं बल्कि व्यावहारिक ज्ञान भी मिलना चाहिए, जिससे वे विषयों को बेहतर ढंग से समझ सकें। यह भी पढ़ें- सेंट आरसी कॉन्वेंट स्कूल में दो दिवसीय तकनीकी कार्यशाला आयोजित कार्यशाला में हरिद्वार स्थित फाउंडेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.