स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा में 40 फीसदी उपस्थिति
प्रयागराज, नवम्बर 6 -- प्रयागराज। कर्मचारी चयन आयोग की ओर से आयोजित दो भर्ती परीक्षाओं में अभ्यर्थियों की उपस्थिति 50 प्रतिशत से अधिक नहीं जा सकी। एसएससी ने इसकी जनकारी आरटीआई में दी है। 16 से 26 सितंबर तक आयोजित सेलेक्शन पोस्ट फेज 14 की कंप्यूटर आधारित परीक्षा में तकरीबन 50 प्रतिशत शामिल हुए। इसके लिए देशभर से 22,31,153 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था लेकिन 11,20,771 (50.23 प्रतिशत) ही परीक्षा में शामिल हुए। वहीं नौ से 15 सितंबर तक आयोजित स्टेनोग्रफर ग्रेड सी एंड डी एग्जाम 2026 में पंजीकृत 4,25,806 अभ्यर्थियों में से 1,69,675 (39.85 प्रतिशत) सम्मिलित हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.