प्रयागराज, अगस्त 25 -- कर्मचारी चयन आयोग ने स्टेनोग्राफर ग्रेड 'सी' और 'डी' परीक्षा-2025 का अंतिम परिणाम मंगलवार को घोषित कर दिया। स्टेनोग्राफर ग्रेड 'सी' के लिए 232 और ग्रेड 'डी' के लिए 1483 कुल 1715 अभ्यर्थियों की अनुशंसा की गई है। आयोग ने 31 जुलाई को प्रथम चरण की अस्थायी आवंटन सूची (एफआरटीए) जारी की थी। इसके बाद अभ्यर्थियों को अनिवार्य रूप से स्लाइडिंग/पहचान सत्यापन प्रक्रिया में शामिल होना था, जो संबंधित क्षेत्रीय कार्यालयों में 11 और 12 अगस्त को आयोजित की गई। जो अभ्यर्थी इस प्रक्रिया में उपस्थित नहीं हुए, उन्हें अंतिम परिणाम में शामिल नहीं किया गया। अंतिम आवंटन प्रक्रिया में 1055 अभ्यर्थियों ने फिक्स जबकि 549 अभ्यर्थियों ने फ्लोट का विकल्प चुना। अनुपस्थित अभ्यर्थियों के कारण रिक्त सीटों के सापेक्ष 111 नए आवंटन किए गए।

हिंदी हिन्दुस्...