स्टेनोग्राफर्स महासंघ का अधिवेशन और चुनाव 11 अप्रैल को
लखनऊ, अप्रैल 1 -- उत्तर प्रदेश सरकार स्टेनोग्राफर्स महासंघ का प्रांतीय अधिवेशन और निर्वाचन कार्यक्रम 11 अप्रैल को होगा। इस संबंध में बुधवार को उदयगंज में हुई बैठक के बाद जल संसाधन एवं सिंचाई विभाग के चौधरी चरण सिंह प्रेक्षागृह में होना तय हुआ है। महासंघ के प्रांतीय महामंत्री नरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि महासंघ की कैबिनेट बैठक में सर्वसम्मति से कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। कार्यक्रम में चार अप्रैल को मतदान करने वाले प्रतिनिधियों की सूची महासंघ को उपलब्ध कराई जाएगी। छह औ सात अप्रैल को वन विभाग आशुलिपिक संघ के संघ भवन में प्रत्याशी अपना नामांकन कर सकेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.