बरेली, अप्रैल 15 -- ‎‎- नारी शक्ति वंदन रैली में महिला शिक्षिकाओं ने स्कूटी से भरा हुंकार ‎बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार सुबह सड़कों पर महिला सशक्तिकरण का अनूठा संगम देखने को मिला। महिला शक्ति और स्वावलंबन का संदेश देने के लिए शहर में एक भव्य नारी शक्ति रैली का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों महिला शिक्षिकाओं व अन्य महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ‎रैली का शुभारंभ सुबह साढ़े नौ बजे स्पोर्ट्स स्टेडियम से हुआ। इस कार्यक्रम की खास बात यह रही कि नगर क्षेत्र के सभी परिषदीय विद्यालयों की शिक्षिकाओं को उनकी स्कूटी के साथ आमंत्रित किया गया था। यह भी पढ़ें- नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में आज महिलाओं की स्कूटी रैली शासन की मंशा के अनुरूप, रैली के माध्यम से न केवल महिला शक्ति का प्रदर्शन किया गया, बल्कि ज...