मोतिहारी, मई 23 -- मोतिहारी, हिप्र.। जिले के कोटवा प्रखंड स्थित भगवतिया मध्य विद्यालय परिसर में आउटडोर व इनडोर स्टेडियम सहित अन्य निर्माण कार्यों के लिये 3 करोड़ 29 लाख 6 हजार रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई थी। निर्माण कार्य वर्तमान में जारी है। इस महत्वाकांक्षी खेल अवसंरचना परियोजना के निर्माण के लिये बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड, पटना को कार्यकारी अभिकरण के रूप में नामित किया गया था। जिसके द्वारा परियोजना का कार्य किया जा रहा है। डीएम सौरभ जोरवाल ने शनिवार को निर्माणाधीन स्थल का निरीक्षण किया। डीएम ने कहा कि इस स्टेडियम का निर्माण होने पर कोटवा प्रखंड व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को सीधा लाभ मिलेगा। यह भी पढ़ें- कोशियावां में खेल मैदान व धार्मिक स्थल निर्माण का रास्ता हुआ साफ विद्यालय परिसर में ही खेल सुविधा उपलब्ध ह...