गढ़वा, अप्रैल 17 -- मझिआंव। नगर पंचायत के खजुरी वार्ड 12 में खेल स्टेडियम सहित अन्य योजनाओं के निर्माण के लिए परामर्शी समिति के द्वारा स्थल का निरीक्षण किया गया। उस दौरान डीपीआर तैयार करने का निर्देश अध्यक्ष के द्वारा दिया गया। उसके अलावे वार्ड नंबर 3 के दुबे तहले में तालाब का सुंदरीकरण कराने और उसके बगल में पार्क का निर्माण कराने, वार्ड नंबर 4 स्थित राधा कृष्ण मंदिर के समीप विवाह मंडप बनाने, वार्ड नंबर 9 के आमर पश्चिम टोला गायत्री मंदिर के समीप स्थित तालाब का सुंदरीकरण कराने के लिए भी स्थल का निरीक्षण किया गया। चुनाव होते ही नगर पंचायतवासियों को विकास कार्य की उम्मीद जगी है। यह भी पढ़ें- विकास कार्यो का निरीक्षण किया उसी मकसद से स्थल निरिक्षण किया जा रहा है। उससे विभागीय निर्देशानुसार योजनाओं को धरातल पर उतरा जा सकेगा। मौके पर नगर पंचायत ...