मधुबनी, फरवरी 27 -- मधुबनी,विधि संवाददाता। नगर पुलिस ने स्टेडियम रोड से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया है। शराब की खेप अनलोड होने की सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर शराब तस्कर भाग निकला। नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि बीती रात पुलिस को स्टेडियम रोड में शराब की खेप उतारने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो शराब तस्कर भाग निकला। पुलिस ने विभिन्न ब्रांडों के विदेशी शराब एवं बीयर की बोतलें बरामद किया। जब्त शराब की मात्रा करीब 95 लीटर है। उन्होंने बताया कि 18 लीटर देशी शराब भी जब्त किया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब तस्कर की पहचान कर ली गई है। एफआईआर दर्ज कर उसके गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। शीघ्र ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...