स्टेडियम में हुआ प्रदेशीय फुटबॉल प्रतियोगिता का दमदार आगाज
बलिया, अगस्त 30 -- बलिया, संवाददाता। राज्य विद्यालयी क्रीड़ा संस्थान के तत्वावधान में आयोजित 70वीं प्रदेशीय विद्यालयी फुटबॉल प्रतियोगिता का रविवार को वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में भव्य आगाज हुआ। राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने बतौर मुख्य अतिथि प्रतियोगिता का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलन कर किया। अंडर 14, 17 व 19 आयु वर्ग की बालक एवं बालिका वर्ग की प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में सभी 18 मंडल एवं स्पोर्ट्स कॉलेज की टीमों के मार्च पास्ट की सलामी दी। विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने बरेली एवं अलीगढ़ के मध्य खेले गए उद्घाटन मुकाबले में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किक ऑफ किया।इसके पूर्व महर्षि बाल्मीकि विद्या मंदिर, रामविचार रामरति इंटर कॉलेज तथा उच्च प्राथमिक शेरवा कलां के छात्र छात्राओं ने अपनी विभिन्न प्रस्तुतियों से सभी को मंत्रम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.