नोएडा, फरवरी 7 -- नोएडा। स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए रविवार को सेक्टर-21ए स्थित नोएडा स्टेडियम में स्वच्छता मेला का आयोजन किया जाएगा। यह मेला सुबह 9 से शाम 5 बजे तक चलेगा। अधिकारियों ने बताया कि माई क्लीन सिटी पहल के अंतर्गत मेले का आयोजन प्राधिकरण के सहयोग से एचसीएल फाउंडेशन कर रहा है। इसमें लोगों को स्वच्छता, कचरा प्रबंधन और सतत जीवनशैली के प्रति जागरूक किया जाएगा। मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ नुक्कड़-नाटक, बैंड परफॉर्मेंस, स्वच्छता प्रदर्शनी, विशेष संवाद सत्र और सभी आयु वर्ग के लिए इंटरएक्टिव गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। छात्र नवाचार क्षेत्र भी स्थापित किया जाएगा, जहां छात्र रचनात्मक सोच और पर्यावरण से जुड़ी पहल को प्रस्तुत करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.