चतरा, नवम्बर 29 -- मयूरहंड, प्रतिनिधि। मयूरहंड के स्वामी विवेकानंद स्टेडियम में लगी हाई मास्ट लाइट खराब पड़ी थी। लाइट खराब होने के कारण खिलाड़ियों को परेशानी हो रही थी। यहां डे नाइट का खेल हमेशा खेला जाता है। खेल में दूर दूर से खिलाड़ी भाग लेते है। मामले की जानकारी स्थानीय विधायक कुमार उज्जवल दास को मिली। विधायक ने खराब लाईट को तुरंत बनवाने का काम किया। लाइट मरम्मती करवाने से खास कर खिलाड़ियों को सुविधा मिलेगी। विधायक ने कहा मयूरहंड के बच्चों के बीच छिपी प्रतिभा है। जिसे बाहर निकालने में खेल कूद करते रहने की आवश्यकता है। जिसे आगे बढ़ाने के लिए इस तरह की लाइट की आवश्यकता है। अब खिलाड़ियों को राहत मिलेगी। लाईट को मरम्मती किए जाने से छोटू कुशवाहा, अमर राम, बबलू राम चंद्रवंशी, रणजीत यादव, अजित चंद्रवंशी उज्जवल साव,प्रभु महतो समेत दर्जनों लोगों न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.