स्टेडियम में दौड़ का अभ्यास कर रही युवती से छेड़छाड़, शिकायत दर्ज
गुमला, जून 26 -- गुमला, प्रतिनिधि। शहर के गुमला स्टेडियम में दौड़ का अभ्यास कर रही एक युवती के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़िता ने गुमला थाना में लिखित आवेदन देकर आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। आवेदन के अनुसार शुक्रवार की अहले सुबह करीब 4.30 बजे वह अपनी सहेलियों के साथ स्टेडियम में दौड़ की प्रैक्टिस कर रही थी। कुछ देर बाद उसकी सभी सहेलियां वहां से चली गईं। इसी दौरान एक युवक वहां पहुंचा और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। युवती ने साहस का परिचय देते हुए युवक को धक्का दिया और किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई।घटना के बाद युवती दोपहर में गुमला थाना पहुंची और पूरे मामले की जानकारी देते हुए लिखित शिकायत दर्ज कराई। उसने पुलिस से आरोपित की पहचान कर उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस आवेदन के आधार पर मामले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.