एटा, फरवरी 20 -- पंडित गोविंद बल्लभ पंत स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए मंडलीय टीम खिलाडियों के चयन के लिए ट्रायल्स 23, 24 फरवरी को प्रात: 11 बजे से आयोजित किये जायेंगे। जनपद स्तरीय चयन-ट्रायल्स में चयनित होने वाले खिलाडी मंडलीय चयन ट्रायल्स में प्रतिभाग कर सकेंगे। उप क्रीडाधिकारी पूजा भटट ने बताया है कि प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालक-बालिका जूड़ो प्रतियोगिता के लिए जनपद स्तरीय चयन-ट्रायल 23 फरवरी को स्टेडियम में आयोजित होगा। चयन ट्रायल्स में चयनित होने वाले खिलाड़ी 24 फरवरी को अलीगढ़ के महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्टस स्टेडियम में होने वाले मंडल स्तर पर प्रतिभाग कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालक हॉकी प्रतियोगिता का जनपद स्तरीय चयन ट्रायल्स 24 फरवरी को स्टेडियम में आयोजित होगा। जिसमें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.