गाज़ियाबाद, दिसम्बर 19 -- गाजियाबाद। महामाया स्टेडियम का शुक्रवार को उप खेल निदेशक एसएस मिश्रा ने निरीक्षण किया। उन्होंने अव्यवस्थाएं को सुधारने और सुविधाएं कराने के निर्देश दिए। हॉकी शिविर में चयनित 30 खिलाड़ियों को खेलो इंडिया की ओर से किट भी वितरित की। उप खेल निदेशक ने स्टेडियम में बदहाल क्रिकेट पोल और नेट बदलने के निर्देश दिए। साथ ही, खेल प्रशिक्षकों और खिलाड़ियों से संसाधन और सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि इसी मैदान से दुनियाभर में छाने वाले खिलाड़ियों के अनगिनत उदाहरण हैं, लेकिन इसके लिए अपना लक्ष्य निर्धारित करना होगा। खेल पर फोकस कर ही एक बेहतर खिलाड़ी बना जा सकता है। इसके बाद उप निदेशक खेल ने स्टेडियम में एक जनपद एक खेल योजना के तहत आयोजित हॉकी शिविर में खिलाड़ियों से बात की। उन्होंने 15 बालक और 15 बालिकाओं को किट वितरित...