स्टेडियम में खेल प्रशिक्षकों की हाजिरी लगेगी
गाज़ियाबाद, मई 7 -- गाजियाबाद, अमन वत्स। महामाया स्टेडियम में अब खेल प्रशिक्षकों की कार्यप्रणाली पर जिला खेल विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है। विभाग की ओर से सुबह के समय सभी कोचों के लिए असेंबली व्यवस्था लागू की गई है। असेंबली में उपस्थित होने के बाद ही प्रशिक्षक अपने-अपने खेल मैदान और खिलाड़ियों के बीच जा सकेंगे। असेंबली में ही प्रशिक्षकों की हाजिरी लगेगी। महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम में शहर के युवा खिलाड़ी रोजाना विभिन्न खेलों का प्रशिक्षण लेने आते हैं। सरकारी स्टेडियम में क्रिकेट, फुटबॉल, बैडमिंटन, बॉक्सिंग, एथलेटिक्स, हॉकी समेत अन्य खेलों का प्रशिक्षण दिया जाता है। पूर्व में कई बार खिलाड़ियों व उनके अभिभावकों द्वारा अभ्यास के समय कुछ प्रशिक्षकों के नहीं होने की शिकायत की जा चुकी है, जिससे खिलाड़ियों को कई बार खुद ही मैदान में अभ्यास करना प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.