गुमला, सितम्बर 10 -- गुमला, संवाददाता । परमवीर अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में चल रहे विद्या भारती झारखंड के 37वें प्रांतीय खेलकूद समारोह -2026 के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। राज्यभर के विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे बाल एथलीटों ने उत्साह, अनुशासन और खेल भावना के साथ विभिन्न स्पर्धाओं में हिस्सा लिया।

प्रतिभा प्रदर्शन 400 मीटर अंडर-19 वर्ग में राजकमल धनबाद की प्राची राय और अनुकल्प गोपे ने पहला स्थान हासिल किया। बसिया के साहिल मुंडा और कतरास की पायल कुमारी दूसरे स्थान पर रहे। अंडर-17 वर्ग में राजकमल धनबाद के वेद प्रकाश शर्मा और वैष्णवी कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।600 मीटर अंडर-14 दौड़ में सिंदरी की नमिता कुमारी और साहिल अंसारी अव्वल रहे। वहीं 3000 मीटर दौड़ के अंडर-19 वर्ग में झुमरीतिलैया के रोहित कुमार, अंडर-17 बालक वर्ग में सिस...