सहरसा, मई 30 -- सहरसा, नगर संवाददाता। सहरसा स्टेडियम में पूर्व प्रस्तावित सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक, फुटबॉल एवं क्रिकेट मैदान के स्थान पर तीरंदाजी मैदान तथा अन्य खेल अवसंरचनाओं के निर्माण की योजना को लेकर नागरिक संघर्ष मोर्चा ने गहरी चिंता व्यक्त करते हुए जिला पदाधिकारी से इस निर्णय पर पुनर्विचार करने की मांग की है। शिष्टमंडल ने जिला पदाधिकारी को ज्ञापन सौप कहा है कि सहरसा एवं संपूर्ण कोसी प्रमंडल में एथलेटिक्स, फुटबॉल, हॉकी, क्रिकेट, कबड्डी, कराटे, कुश्ती, बैडमिंटन, टेबल टेनिस सहित विभिन्न खेलों का मजबूत आधार है। सैकड़ों खिलाड़ी राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं।1 अप्रैल को जिला प्रशासन द्वारा एथलेटिक्स बालिका एकलव्य प्रशिक्षण केन्द्र की शुरुआत की गई। जिसमें वर्तमान में 30 बालिकाएँ प्रशिक्षण प्राप्त कर रही ह...