दरभंगा, अप्रैल 19 -- विजय राय,बेनीपुर। जननायक कर्पूरी ठाकुर बाबा नागार्जुन स्टेडियम, बेनीपुर का निरीक्षण शुक्रवार को एसडीएम मनीष कुमार झा ने किया। इस दौरान एसडीएम ने स्टेडियम में लाइट, शुद्ध पेयजल व साफ-सफाई कार्य नगर परिषद के ईओ को शीघ्र करवाने का निर्देश दिया। बता दे कि टर्फ क्रिकेट पिच बनने से स्टेडियम का महत्व काफी बढ़ गया है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक नप प्रशासन को पूर्व में भी खेल मैदान में लाइटिंग व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल तथा स्टेडियम की नियमित सफाई करवाने का निर्देश दिया गया था, लेकिन उसमें अपेक्षित कार्य नहीं होने पर नाराजगी जाहिर की। प्रदेश का तीसरा क्रिकेट टर्फ ग्राउंड बेनीपुर स्टेडियम में क्षेत्रीय विधायक प्रो. विनय कुमार चौधरी ने ऐच्छिक कोष से बनाया है। अंतर राज्य, प्रदेश एवं जिला के खिलाड़ी खेलने के लिए आएंगे। स्टेडियम में आवश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.