प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 10 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। खेल स्टेडियम में मंगलवार को स्टेडियम ब्लू और स्टेडियम रेड के बीच मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच खेला गया। इसमें स्टेडियम ब्लू ने स्टेडियम रेड को 6 विकेट से हरा दिया। स्टेडियम रेड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर में 9 विकेट खोकर 189 रन बनाए। लिटिल सरोज ने 38 और रेहान खान ने 34 रन का योगदान दिया। स्टेडियम ब्लू के कप्तान आदर्श दुबे ने पांच ओवर में 24 रन देकर चार विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्टेडियम ब्लू की टीम ने 20 ओवर में ही मैच अपने नाम कर लिया। रुस्तम ने 76 और सुजल ने 19 रन का योगदान दिया। अयान खान ने दो विकेट झटके। जिला खेल अधिकारी पूनमलता राज, रंजीत यादव, आदित्य शुक्ला, सचिन शुक्ला, शोभनाथ यादव, जेपी यादव, बुद्ध प्रकाश आदि ने विजेता टीम को पुरस्कृत किया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.