मधुबनी, अप्रैल 25 -- कन्हैया जी ठाकुर झंझारपुर,निज प्रतिनिधि। झंझारपुर स्थित ललित कर्पूरी स्टेडियम में करीब 14 करोड़ 14 लाख 93 हजार रुपये की लागत से प्रस्तावित नए स्टेडियम निर्माण को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। निर्माण कार्य शुरू होते ही स्थानीय खिलाड़ियों और युवाओं ने मैदान के आकार को लेकर आपत्ति जताते हुए तत्काल कार्य पर रोक लगाने की मांग की, जिसके बाद फिलहाल निर्माण कार्य रोक दिया गया है। खिलाड़ियों का आरोप है कि वर्तमान प्रस्तावित लेआउट के अनुसार मैदान का आकार काफी छोटा हो जाएगा, जिससे यह न तो मानक के अनुरूप क्रिकेट मैदान रह पाएगा और न ही फुटबॉल खेलने के लिए पर्याप्त जगह बचेगी। यह भी पढ़ें- स्टेडियम निर्माण पर खिलाड़ियों का विरोध, लेआउट बदलाव करने की उठी मांग उनका कहना है कि प्रशासनिक भवन को पश्चिमी भाग में तथा गैलरी को पूर्वी भाग में बनाए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.