भागलपुर, फरवरी 27 -- भागलपुर। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने 20 फरवरी को हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में दी गई स्वीकृति के आलोक में भागलपुर जिलान्तर्गत गोराडीह अंचल के मौजा सरकार अमानत, थाना सं.496, खाता सं.67, खेसरा सं. 83, रकबा 14.70 एकड़ एवं खेसरा सं. 84, रकबा 0.31 एकड़ कुल रकबा 15.01 एकड़ भूमि पर खेल अवसंरचना के निर्माण के लिए खेल विभाग को स्थायी निःशुल्क अन्तर्विभागीय हस्तान्तरण की स्वीकृति दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...