संभल, मार्च 17 -- तहसील क्षेत्र के गांव लहरावन के पास निर्माणधीन स्टेडियम में काम करते समय मंगलवार को राजमिस्त्री 30 फिट ऊंचाई से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। साथी व परिजनों ने एम्बुलेंस से चन्दौसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं साथी मजदूरों ने ठेकेदार पर सुरक्षा उपकरण न देने का आरोप लगाया है। थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव अफजलपुर डरौली बांग्ला निवासी नरेंद्र पुत्र जगदीश पेशे से राजमिस्त्री है। मंगलवार की सुबह वह साथी मजदूरों के साथ बहजोई रोड स्थित गांव लहरावन के पास बन रहे स्टेडियम लगभग 30 फिट ऊंची दीवार पर बांस की बनी चाली पर खड़े होकर प्लास्टर का काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह चाली सहित जमीन पर गिरकर घायल हो गया। हादसे के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.