उन्नाव, जनवरी 28 -- उन्नाव। खेल विभाग की ओर से आयोजित हैंडबॉल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। जिसमें स्टेडियम जूनियर टीम को हराकर खेलो इंडिया-ए टीम ने जीत हासिल की। प्रतियोगिता में आठ टीमों ने प्रतिभाग किया था। शहर के पीडी नगर में खेल विभाग द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के तहत हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें आठ टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला क्रीड़ा अधिकारी मुकेश कुमार सब्बरवाल ने किया। इसके बाद उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। फाइनल मुकाबला खेलो इंडिया-ए और स्टेडियम जूनियर टीम के बीच खेला गया। खेलो इंडिया-ए टीम ने शानदार चार गोल करके विजयी रही। वहीं स्टेडियम जूनियर टीम केवल एक ही गोल कर पाई। दोनों टीमों को प्रतीक चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान अहमद मोन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.