वाराणसी, नवम्बर 15 -- वाराणसी। डीएवी कॉलेज के मैदान में चल रही स्व. पीएन सिंह यादव स्मृति अंडर 16 जिला स्तरीय क्रिकेट में शुक्रवार को बरेका जूनियर्स का जलवा रहा। मैन ऑफ द मैच अंश पाण्डेय के 41 गेंदों में 52 रनों की शानदार पारी की बदौलत बरेका जूनियर्स ने स्टेडियम इलेवन को 50 रनों से हराकर सेमी फाइनल में प्रवेश किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बरेका की टीम ने 28.1 ओवर में 157 रन बनाए। बरेका की ओर से अंश पाण्डेय ने 52, आर्यन निर्मल ने 34 और सक्षम सिंह ने 27 रन बनाए। जवाब में स्टेडियम इलेवन 27 ओवरों में सिर्फ 107 रन ही बना सकी। स्टेडियम की ओर से सर्वाधिक नाबाद 28 रन आदित्य यादव ने बनाए। बरेका की ओर से विशाल ने 3 और आकाश गोस्वामी एवं सुमित पाल ने 2-2 विकेट झटके। मैन ऑफ द मैच अंश पाण्डेय को कॉलेज के प्रबंधक अजीत कुमार सिंह यादव, प्रबंध ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.