बगहा, अप्रैल 18 -- लौरिया, एक संवाददाता। साहूजैन स्टेडियम के पश्चिम दिशा में स्थित एक खेत में अज्ञात शव बरामद हुआ है। ऐसा प्रतीत होता है कि किसी ने मृत वृद्ध व्यक्ति को खेत में रात के समय फेंक दिया है। पुलिस को शव के बारे में बीते शुक्रवार को रात में पता चला। थानाध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा ने बताया कि फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है और बारीकी से जांच किया गया है। शव की पहचान नहीं हुई है। इसकी जानकारी आसपास के सभी थाना को दे दी गई है और गुमशुदगी की घटना को देखा जा रहा है। कि कही यह मृत व्यक्ति गुमशुदगी में से नहीं है। यह भी पढ़ें- नदी में फेंके शव की गुत्थी सुलझाने में लगी सहारनपुर पुलिस मृतक की उम्र करीब 65 से अधिक मालूम पड़ रहा है और वह एकमात्र धोती पहने हुए है। यह भी पढ़ें- संदिग्ध परिस्थितियों में मक्के के खेत में पड़ा मिला शव यह भी पढ़ें- म...