महाराजगंज, अप्रैल 15 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जिला खेल स्टेडियम की अव्यवस्थाओं पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। डीएम संतोष कुमार शर्मा व सीडीओ महेंद्र कुमार सिंह ने नवनिर्मित वॉलीबॉल, लॉन टेनिस व बैडमिंटन कोर्ट का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मैदान में गंदगी, उगी झाड़ियों अधूरी व्यवस्थाओं पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल सुधार कर खिलाड़ियों के लिए बेहतर व सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।डीएम ने एडीएम (वि/रा) को निर्देशित किया कि नगर पालिका व ग्राम पंचायत के सफाई कर्मियों की संयुक्त टीम गठित कर नियमित साफ-सफाई कराई जाए। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को स्वच्छ व सुरक्षित माहौल देना प्रशासन की प्राथमिकता है। लॉन टेनिस व वॉलीबॉल कोर्ट के निरीक्षण के दौरान डीएम ने मैदान के चारों ओर मिट्टी भराई कर किन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.