कानपुर, जनवरी 13 -- कानपुर देहात,संवाददाता। राष्ट्रीय युवा दिवस पर यूथ फाउंडेशन ने पदयात्रा निकालकर माती स्टेडियम में स्थानीय युवाओं को जिम व इंडोर गेम्स की सुविधाओं से वंचित किए जाने के साथ अधिक शुल्क वसूले जाने को लेकर ज्ञापन सौंपा। राष्ट्रीय युवा दिवस पर यूथ फाउंडेशन के कार्यकर्ता माती इको पार्क में एकत्रित होकर कलेक्ट्रेट तक पदयात्रा निकाली। युवा नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचने के बाद डीएम को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट को सौंपा। सौंपे ज्ञापन में बताया कि युवाओं और छात्रों को खेल सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सरकार ने करोङ़ो रुपये की लागत से स्टेडियम का निर्माण कराया है,लेकिन स्टेडियम के इंडोर गेम्स स्थल और जिम में आम युवाओं को प्रवेश ही नहीं दिया जाता। यहां केवल सरकारी अधिकारी, कर्मचारी और उनके परिवारीजनों को अनुमति दी ज...