भागलपुर, जनवरी 26 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। सैंडिस कंपाउंड क्रिकेट स्टेडियम में मंगलवार से सीनियर ए डिवीजन लीग की शुरुआत होगी। प्रतियोगिता की तैयारी अंतिम चरण में है और स्टेडियम की पिच को पुनः दुरुस्त कर खिलाड़ियों के लिए तैयार किया गया है, ताकि खेल के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो। यह प्रतियोगिता भागलपुर जिला क्रिकेट संघ (बीडीसीए) के बैनर तले आयोजित होगी। पहले दिन का उद्घाटन मुकाबला टीएनबी क्रिकेट क्लब बनाम रणधीर वर्मा क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा। बीडीसीए के उपाध्यक्ष सुबीर मुखर्जी उर्फ मामू ने बताया कि 27 जनवरी से मैच शुरू होंगे और 14 फरवरी को लीग का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। एक, चार, आठ और 11 फरवरी को आराम दिवस निर्धारित किए गए हैं, इन तिथियों को कोई मैच नहीं खेला जाएगा। खिलाड़ियों को निर्देश दिया गया है कि वे सुबह 8.45 बजे त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.