स्टेडियम की टीम ने लॉर्ड कृष्णा एकेडमी को किया पराजित
मैनपुरी, अप्रैल 22 -- मैनपुरी। मैनपुरी क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में नगर के पंडित जवाहर लाल नेहरु स्टेडियम में सुधींद्र देव शुक्ला स्मृति अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार को खेले गए मैच में स्टेडियम की टीम ने लॉर्ड कृष्णा एकेडमी को 7 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। मैच में स्टेडियम की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करते हुए लॉर्ड कृष्णा एकेडमी बरनाहल ने निर्धारित 25 ओवर में 9 विकेट खोकर 100 रन बनाए। अन्या ने 28, हिमांशू ने 14 रन बनाए। स्टेडियम के शिवा ने तीन और शौर्य ने दो विकेट लिए। जीत के लिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्टेडियम ने 24.3 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 101 रन बनाकर मैच जीत लिया। यह भी पढ़ें- स्टेडियम की टीम ने एमसीए रेड को 8 विकेट से हराया आशुतोष ने 39 और तस्लीम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.