गोंडा, फरवरी 14 -- गोंडा। शहर के उतरौला रोड पर स्थित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में शनिवार को जिला हैंडबॉल संघ के तत्वावधान में एक दिवसीय जूनियर बालक एवं बालिका जनपद स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बालक वर्ग की छह टीमों तथा बालिका वर्ग की तीन टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ क्रीड़ा अधिकारी ने किया। बालिका वर्ग का खिताब गोंडा स्टेडियम की टीम ने अपने नाम किया। प्रतियोगिता में बालक वर्ग का पहला मैच स्टार इलेवन गोंडा एवं स्टेडियम गोंडा के मध्य खेला गया। जिसमें स्टेडियम गोंडा ने 3-2 से विजय प्राप्त की। दूसरे मैच में मनकापुर ने स्टार इलेवन बी को 10-0 से पराजित किया। फाइनल मुकाबला मनकापुर व स्टेडियम गोंडा के बीच हुआ। इसमें मनकापुर ने 12-11 से रोमांचक जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। बालिका वर्ग का फाइनल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.