स्टेडियम का गेट गिरा, दबकर बालक की मौत
नवादा, जून 22 -- नवादा शहर स्थित हरिश्चंद्र स्टेडियम का गेट नंबर 3 गिरने से एक बालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान स्टेडियम से सटे मोहल्ला निवासी मुकेश कुमार के छह वर्षीय पुत्र दीपक कुमार के रूप में की गई है। घटना रविवार की शाम में हुई। बताया जाता है कि बालक स्टेडियम के गेट के पास खड़ा था। इसी बीच गेट अचानक उसपर गिर गया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आनन-फानन में परिजनों ने उसे सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। बालक की मौत की पुष्टि के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। यह भी पढ़ें- बिहार में खेल रहे मासूम पर काल बनकर गिरा स्टेडियम का लोहे का गेट, 6 साल के बच्चे की दर्दनाक मौत; इलाके में भारी आक्रोश परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था। स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ महीने पहले ही गेट का निर्माण कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.