स्टेडियम का गेट गिरने से बालक की मौत मामले में केस
नवादा, जून 23 -- नवादा स्थित हरिश्चंद्र स्टेडियम का भारी भरकम लोहे का गेट गिरने से एक बालक की मौत मामले में पिता 38 वर्षीय उपेश कुमार के बयान पर नगर थाने में यूडी केस दर्ज किया गया है। पिता ने पुलिस को दिये गये बयान में कहा है कि उसका बेटा हर दिन की तरह शाम में खेलने गया था। गेट पर झूलने के दौरान गेट गिर पड़ा। जिससे उसकी मौत हो गयी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। लोगों का रो-रोकर बुरा हाल था। आसपास के लोग परिजनों को शांत कराने की कोशिश कर रहे थे। बतादें कि घटना रविवार की शाम हरिश्चंद्र स्टेडियम के तीन नंबर गेट की बतायी जाती है। यह भी पढ़ें- स्टेडियम का गेट गिरने से बालक की मौत मामले में केस मृतक 08 वर्षीय दीपक कुमार नवादा के हरिश्चंद्र स्टेडियम मोहल्ले के उपेश कुमार का बेटा बताया जाता है। बताया जाता है कि घटना के वक्त वह स्टेडियम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.