सिमडेगा, मई 21 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। डीसी कंचन सिंह ने प्रखंड स्तरीय स्टेडियम निर्माण, एथलेटिक्स ट्रैक, फुटबॉल स्टेडियम एवं जिला स्तरीय अखड़ा निर्माण योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक की।

बैठक की चर्चा बैठक में जिले के विभिन्न प्रखंडों में संचालित निर्माण कार्यों की स्थिति, गुणवत्ता एवं समयबद्धता की विस्तार से समीक्षा की गई। मौके पर डीसी ने जिले में विकसित किए जा रहे खेल स्टेडियमों को बेहतर एवं खिलाड़ियों के अनुकूल बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में निर्मित होने वाले सभी खेल स्टेडियम उच्च गुणवत्ता मानकों के अनुरूप तैयार किए जाएं। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही या समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

गुणवत्ता मानकों पर जोर डीसी ने प्रखंड स्तरीय स्टेडियमों के निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर असंतोष व्यक्त...