स्टेडियम: महीनों से काम बंद, दो साल में गेट तक नहीं लगा सकी संस्था
बांदा, मई 8 -- बांदा। स्पोर्ट्स स्टेडियम में वालीबाल हाल के जीर्णोद्धार, जिम हाल का निर्माण, गेट निर्माण, चहारदीवारी निर्माण, लान टेनिस कोर्ट, कबड्डी हाल के मरम्मत. स्टेडियम की लाइटिंग आदि के लिए शासन ने 2023-24 में 4.90 करोड़ रुपये का बजट खेल विभाग को दिया था। कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल को यहां काम का जिम्मा मिला था। करीब दो वर्ष का समय बीत गया, स्टेडियम में संस्था दस फीसदी काम नहीं पूरा कर सकी। जबकि बजट पूरा मिल चुका है। स्टेडियम गेट का निर्माण महीनों से अधूरा पड़ा है। मैदान में लाइटिंग ऐसी लगाई गई कि छह माह में भी ध्वस्त हो गईं। पेयजल व्यवस्था में सिर्फ कागजी रुपये खर्च कर कर दिए गए। यह भी पढ़ें- सीएंडडीएस संस्था ने भी अब दस करोड़ ले साधी चुप्पी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.