मुरादाबाद, जनवरी 4 -- मुरादाबाद। 23 दिसंबर से आयोजित स्टेट हैंडलूम एक्सपो का सोमवार को समापन हो जाएगा। राजकीय पॉलिटेक्निक ग्राउंड के मेले में रविवार को भारी भीड़ उमड़ी। बीकानेर, बनारस और मऊ के स्टॉल रेशमी वस्त्रों के शौकीनों ने खूब खरीदारी की। झांसी की चादर, रामपुर के बेडसीट, ग्वालियर के जैकेट, सीतापुर के गद्दे, बिजनौर के कपड़ों की जबरदस्त बिक्री दिखी। मेला संयोजक अश्वनी कुमार सिंह ने बताया कि पांच जनवरी को पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य समारोह का समापन करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.