स्टेट हैंडबॉल में बनारस का उम्दा खेल
वाराणसी, जुलाई 27 -- वाराणसी। प्रादेशिक हैंडबॉल प्रतियोगिता में सोमवार को वाराणसी मंडल की प्रीति यादव, सुहानी प्रजापति, काजल, स्नेहा, मानसी और प्रीति पटेल का प्रदर्शन शानदार रहा। उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय के तत्वावधान में अयोध्या में चल रही प्रतियोगिता के लीग चक्र में वाराणसी ने विंध्याचल को एकतरफा मैच में 13-3 से हराया। वाराणसी की प्रीति यादव और सुहानी प्रजापति ने पांच-पांच गोल किये। दूसरे मैच में वाराणसी ने मुरादाबाद को 8-1 गोल से परास्त किया। काजल और स्नेहा ने तीन -तीन और मानसी ने दो गोल किये। वाराणसी मंडल के टीम मैनेजर तरुण कुमार ने यह जानकारी दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.