बुलंदशहर, दिसम्बर 10 -- बुलंदशहर-स्याना-गढ़ स्टेट हाईवे-65 के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए शासन ने 20 करोड़ रुपये की धनराशि जारी कर दी है। विभागीय अधिकारी टेंडर प्रक्रिया पूरी करने में जुटे हैं। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है। बताते चलें कि हाईवे की चौड़ाई केवल सात मीटर है, जिससे भारी वाहनों की आवाजाही में बाधा आती है। वाहनों के बढ़ते दबाव के कारण अक्सर जाम और दुर्घटनाएं होती रहती हैं। शासन द्वारा स्वीकृत प्रस्ताव के अनुसार, इमलिया से स्याना की ओर कुल 19 किलोमीटर हाईवे का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। इस हिस्से को 10 मीटर तक चौड़ा किया जाएगा। इस कार्य के लिए 5891.88 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। फिलहाल, नगर के शिकारपुर बाईपास से गांव इमलिया तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य पहले से ही प्रगति पर है। नए प्रस्ताव की मंजूरी के बाद इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.