स्टेट हाईवे-19 पर कटुकीचैल के समीप भारी मलबा आया
देहरादून, अगस्त 6 -- नई टिहरी। टिहरी-टिहरी जनपद में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते कुमाल्डा-सत्यों स्टेट हाईवे-19 पर कटुकीचैल के समीप भारी मलबा आने से अवरूद्ध हो गया है, तो वहीं नरेंद्रनगर-रानीपोखरी स्टेट हाईवे-77 पर जगह-जगह मलबा बोल्डर आने के चलते अवरुद्ध हो गया है। जिसके चलते जगह-जगह वाहन भी फंस गए हैं। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संबंधित विभाग के साथ समन्वय बनाकर यातायात को सुचारु करने के लिए जेसीबी मशीनों के माध्यम से मलबा हटाने की कार्यवाही चल रही है। यह भी पढ़ें- केदारनाथ हाईवे पर मलबे में कई वाहन दबे, गंगोत्री-यमुनोत्री राजमार्ग पर भूस्खलन; मंजर देखें
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.