अमरोहा, अगस्त 5 -- मंडी धनौरा। क्षेत्र में बदायूं-बिजनौर स्टेट हाईवे से कांवड़ियों के जत्थों के गुजरने का सिलसिला लगातार जारी है। हरिद्वार से कांवड़ में गंगाजल लेकर कांवड़िये हाथरस, अलीगढ़ व बुलंदशहर आदि जिलों की ओर प्रस्थान कर रहे हैं। बुधवार को भी बड़ी संख्या में शिवभक्तों के जत्थे हाईवे से गुजरे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस मुस्तैद रही। हाईवे के साथ ही शहर में भी जगह-जगह पुलिस पिकेट तैनात की गई। बाहर से आने वाले चौपहिया वाहन व बाइकों का प्रवेश रोक दिया गया। वहीं, शिवभक्तों की सेवा के लिए जगह-जगह शिविर भी लगाए गए हैं। शिवभक्ति में लीन होकर कांवड़िये अपनी मंजिल की ओर बढ़ रहे हैं। यह भी पढ़ें- ब्रजघाट से उठा कांवड़ों का रैला, हर ओर राह पर भोले भोले यह भी पढ़ें- रंग-बिरंगी कांवड़ों से गुलजार हुआ दिल्ली हाईवे यह भी पढ़ें- Meerut News: गं...