हमीरपुर, अप्रैल 30 -- हमीरपुर, संवाददाता। हमीरपुर-जोल्हूपुर स्टेट हाईवे के शीतलपुर गांव में गुरुवार की सुबह ट्रैक्टर ट्रॉली व लोडर में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि लोडर के परखच्चे उड़ गए। अनियंत्रित लोडर सड़क किनारे बजरंग बली मंदिर को क्षतिग्रस्त करते हुए उसी में फंस गया। इसमें सवार चालक केबिन के क्षतिग्रस्त होने से स्टेयरिंग में फंसकर रह गया। जिसे मौके पर पहुंचे दमकल दस्ते ने ग्रामीणों की मदद से दो घंटे की मशक्कत के बाद खिड़की काटकर बाहर निकाला। इस हादसे में ट्रैक्टर और लोडर चालक दोनों गंभीर रूप से घायल हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो अन्य को हल्की चोटें आईं हैं। एक मवेशी भी घायल हुआ है।सदर कोतवाली के शीतलपुर गांव निवासी देवीप्रसाद पाल गुरुवार की सुबह सात बजे ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर खेतों को रवाना हुआ था। घर से क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.